एन डी पी एस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज किए गए और छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।।
एन डी पी एस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज किए गए और छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।।

धुरी-(वाशु गर्ग):- धुरी डी एस पी सरदार दमनवीर सिंह ने धूरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि एन डी पी एस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज किए गए और छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनसे करीब 81 ग्राम हेरोइन, 240 नशीली गोलियां, दो किलो चूरा पोस्त और डाक बरामद किया गया। और उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार और सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए सप्ताह भर के अभियान के दौरान धूरी पुलिस ने सप्ताह के दौरान एन डी पी एस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज किए गए और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे करीब 81 ग्राम हेरोइन, 240 नशीली गोलियां, दो किलो चूरा पोस्त और डाक बरामद किया गया। इसके अलावा इसी अवधि के दौरान 15 ऐसे लोगों को ऑर सेंटर में रजिस्टर किया गया जो नशा छोड़ना चाहते थे और उन्हें पुलिस की तरफ से नशा छोड़ने में मदद की जा रही है और उन्हें इस गिरोह से निकालने के लिए मजबूत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नशे की लत में फंसे ऐसे युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27ए के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सब डिवीजन धूरी द्वारा एक अन्य मामला तैयार कर सक्षम अधिकारी को भेजा गया है, जिसमें एक व्यक्ति की करीब 22 लाख 34 हाज की संपत्ति फ्रीज करने के लिए मामला तैयार कर भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



