Haryana
Trending

खाटू श्याम के भक्तों के लिए श्री बालाजी संघ की अनोखी पहल – दो बसें और सात वाहन हुए रवाना II

खाटू श्याम के भक्तों के लिए श्री बालाजी संघ की अनोखी पहल – दो बसें और सात वाहन हुए रवाना II

खाटू धाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री बालाजी पैदल यात्रा परिवार संघ की तरफ  से खाटू धाम मेले के लिए शुक्रवार की सुबह दो बसें व 7 गाडिय़ां रवाना की गई। सभी वाहनों को संघ के प्रधान सतीश अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर खाटू धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान उपस्थित श्याम प्रेमियों ने भजन कीर्तन किया। प्रधान सतीश अरोड़ा ने बताया कि यह बस सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है, जिसमें श्रद्धालुओं के रहने, खाने, पीने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए इस बार दो बसें आर कई अन्य वाहन रवाना किए हंै। अरोड़ा ने कहा कि इस नि:शुल्क सेवा से सैकड़़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर वरुण वधवा, बल्लू, राजेश मित्तल, राकेश बंसल,  दीपक सेतिया, विजय मैहता, अनिल अरोड़ा, मोनू मक्कड़, दीपक नागपाल, रवि फुटेला, आत्म प्रकाश वधवा,  मोहित शर्मा, अयान अरोड़ा, लक्की अरोड़ा, पाली खट्टर, पवन सुपारी, धर्मपाल, अमन बब्बर, पीयूष कौशिक, पंकज शर्मा सहित अन्य श्याम प्रेमी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button