Haryana
Trending

रेलवे फाटक के पास हुई चोरी, आरोपी गिरफ्तार II

रेलवे फाटक के पास हुई चोरी, आरोपी गिरफ्तार II

चलती बस में बैग से 14 तोला सोने के आभूषण चोरी की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोने के आभूषण चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 9 दिसंबर 2024 को गांव वनसुधार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिरसा बस स्टैंड से बस में बैठकर अपने गांव वनसुधर जा रहा था । इस दौरान बीच रास्ते बस जब रेलवे फाटक सिरसा के नजदीक पहुंचा तो उसने अपना बैग चेक किया तो बैग से लेडीज पर्स गायब था । जिसमें करीब 14 तोले सोने के आभूषण थे जो कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ आभूषण चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । उन्होने बताया कि शहर थाना पुलिस ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बस स्टैंड सिरसा से गिरफ्तार कर लिया । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ लंगड़ा पुत्र प्रकाश व टोनी पुत्र सुरेश कुमार निवासियान मसुदपूर,हांसी,जिला हिसार के रूप में हुई है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ,और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर सोने के आभूषण बरामद किए जाएंगे ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button