शाहबाद के गांव बिजडपुर में विश्व शांति के लिए चल रही 41 दिन की कठोर पंचधुनि अग्नि तपस्या I I
शाहबाद के गांव बिजडपुर में विश्व शांति के लिए चल रही 41 दिन की कठोर पंचधुनि अग्नि तपस्या

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- शाहबाद के गांव बिजडपुर में विश्व शांति के लिए चल रही 41 दिन की कठोर पंचधुनि अग्नि तपस्या महंत श्री राजेंद्र पूरी जी महाराज इस तपस्या दृढ़ संकल्प के साथ कर रहे हैं जिसमें महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के दर्शन करने के लिए चेन्नई हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब राजस्थान हरियाणा के विभिन्न शहरों सहित दिल्ली व उत्तराखंड से दूर-दूर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं कहां जाता है कि देवताओं ने भी आत्मा शुद्ध एवं शक्तियों को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी मनुष्य जीवन में अगर तप एवं सेवा का मौका मिलता है तो यह परमात्मा की कृपा एवं आशीर्वाद है महंत श्री राजेंद्र पुरी जी ने कहा कि जेठ के महीने में तप के सौभाग्य देवता भगवान सूर्य जी है इस महीने में सूर्य की तपस सबसे अधिक होती है जेठ के महीने में शरीर को आत्मा की तपस्या के लिए जेठ का महीना सेवा का प्रतीक माना जाता है उन्होंने कहा कि इस समय में तपस्या और व्रत साधना करना शरीर और मन को कठोर बनाता है इस महीने में सूर्य की पूजा विशेष रूप से फलदाई मानी जाती है मीडिया से बातचीत करते हुए महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि मैं यही चाहता हूं कि मेरे सनातन धर्म का प्रचार हो, हमारी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी बनती है कि संस्कारों को मजबूत किया जाए, शुद्ध शाकाहारी भोजन ले फल सब्जियां खाएं मांस मदिरा का सेवन त्याग दें हमारी वजह से किसी जीव की हत्या नहीं होनी चाहिए सभी लोग वैष्णो भोजन का इस्तेमाल करें II #newstodayhry @newstodayhry



