Haryana
Trending

पानी की भारी किल्लत के चलते सोमवार क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मी नगर बूस्टर पर प्रदर्शन किया।।

पानी की भारी किल्लत के चलते सोमवार क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मी नगर बूस्टर पर प्रदर्शन किया।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- लक्ष्मी नगर, आनंद नगर, देव नगर, बी सी वाली जोहड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत के चलते सोमवार क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मी नगर बूस्टर पर प्रदर्शन किया वही क्षेत्रवासियों ने बताया कि चार दिन बाद पानी आता है ना ही अधिकारियों के द्वारा टैंकर भेजे जाते हैं और ना ही पानी की सप्लाई दी जाती हैं जिसको लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने लक्ष्मी नगर स्थित बूस्टर पर प्रदर्शन किया और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बीते चार दिनों से इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है, जिससे लगभग 3000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे जनता में रोष और अधिक बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे मजबूरन जन आंदोलन करेंगे और विभाग के खिलाफ उग्र कदम उठाएंगे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जनता को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सक।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button