कपाल मोचन से गरमाई पंजाब की सियासत! महिपाल ढांडा का पलटवारII
कपाल मोचन से गरमाई पंजाब की सियासत! महिपाल ढांडा का पलटवारII

यमुनानगर-(मनदीप कौर):– के ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले के समापन समारोह में पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब की राजनीति और विपक्ष के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। विपक्ष द्वारा कपाल मोचन मेले के जरिए पंजाब के वोटरों को साधने की कोशिश किए जाने के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष को किसने रोका है, वह भी कपाल मोचन आए और यहां आकर वोट मांगे। उन्होंने विपक्ष को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि कपाल मोचन गुरुओं, संतों और आस्था से जुड़ी ऐतिहासिक धरती है। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए स्वार्थ और लालच की राजनीति की है, लेकिन अब जनता उनकी राजनीति को अच्छी तरह परख चुकी है। मंत्री ने दावा किया कि पंजाब की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को मौका देना चाहती है। महिपाल ढांडा ने कपाल मोचन मेले की भव्यता का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2014 से पहले और आज के मेले में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान देने का काम किया जा रहा है। कुल मिलाकर कपाल मोचन मेले के समापन समारोह से मंत्री महिपाल ढांडा ने जहां मेले की भव्यता और विकास का जिक्र किया, वहीं पंजाब की राजनीति को लेकर विपक्ष और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। #newstodayhry @newstodayhry




