1.5 किलो अफीम केस मुख्य आरोपी तुलसी महतो गिरफ्तार न्यायिक हिरासत मे भेजा II
1.5 किलो अफीम केस मुख्य आरोपी तुलसी महतो गिरफ्तार न्यायिक हिरासत मे भेजा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए झारखंड से संबंध रखने वाले अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधकोटा थाना शहर सिरसा उप नि. चरणजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 22.07.2022 को ASI दीपक कुमार CIA स्टाफ सिरसा द्वारा बाल्मीकि चौक क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों – संतन कुमार, संतोष कुमार एवं धर्मेंद्र भारती (सभी निवासी जिला चतरा, झारखंड) के पास से कुल 1.5 किलो अफीम बरामद की गई। पूछताछ में इन युवकों ने स्वीकार किया कि यह अफीम उन्हें तुलसी कुमार महतो नामक व्यक्ति ने बेची थी। मामले की गहन जांच के दौरान अभियोग संख्या 583/2022 धारा 17/29/61/85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त तुलसी कुमार महतो को झारखंड से दबोचा तथा आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह जंगलों में अफीम की खेती कर उसे बेचता था। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सिरसा लाकर निशानदेही करवाई गई, जिसमें उसने मई 2022 में उक्त अफीम बेचने की पुष्टि की। आरोपी को दिनांक 02.08.2025 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



