वाहन चालकों के लिए सदैव बना रहता है हादसे का सबब II
वाहन चालकों के लिए सदैव बना रहता है हादसे का सबब II


सिरसा, कालांवाली, बड़ागुढ़ा, रोड़ी क्षेत्र में कंटीली झाड़ियों का सड़कों पर कब्जा,
वाहन चालकों के लिए सदैव बना रहता है हादसे का सबब,
संबंधित विभाग को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। कंटीली झाड़ियों को जेसीबी मशीन द्वारा हटाकर अन्य पेड़ पौधे रोपित किए जाने चाहिए।
बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):– क्षेत्र में लाखों पेड़ पौधे लगाए गए, लेकिन सभी सड़कों पर पिछले लंबे समय से यह कंटीली झाड़ियों का कब्जा जरूर देखने को मिलेगा। संबंधित विभाग के कर्मचारियों को मालूम होने के बावजूद भी जानबूझ कर आंखें बंद कर हादसों की इंतजार करना उचित नहीं है। यदि कंटीली झाड़ियों के कारण खुदा न खास्ता अनहोनी घटना घटी तो तो संबंधित विभाग भी उसका जिम्मेदार होना चाहिए। क्योंकि वह समय रहते इस समस्या का समाधान जानबूझकर नहीं करते और इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं। जबकि प्रतिदिन संबंधित विभाग के कर्मचारी सड़कों पर अक्सर गुजरते भी रहते हैं, लेकिन किसी को क्या लेना देना जबकि रोजाना सड़क पर आमने सामने से वाहन चालकों को साइड देने में परेशानी होती है।। #newstodayhry @newstodayhry



