Haryana
Trending

सिरसा में जागरूकता कैंप: नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता व मेडिकल चेक-अप की जानकारी दी गई II

सिरसा में जागरूकता कैंप: नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता व मेडिकल चेक-अप की जानकारी दी गई II

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवेयरनेस कैंप का आयोजन ।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की स्वीकार न्याय और सम्मान स्कीम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय जेजे कॉलोनी पार्ट-2 में अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि कैंप में पैनल एडवोकेट जतिन और अलका रानी व पीएलवी बलवान सिंह ने आमजन को निशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जिला नागरिक अस्पताल, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से डा. स्वाति यादव की टीम द्वारा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया व पैनल एडवोकेट द्वारा हालसा एवं नालसा की विभिन्न स्कीम्स के बारे में आमजन को अवगत करवाया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button