Haryana
Trending

गांव गढ़ी पट्टी में हुई दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत II

गांव गढ़ी पट्टी में हुई दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव गढ़ी पट्टी में उस समय सन्नाटा परस गया जब एक 24 वर्षीय युवक महेश पुत्र खेमचंद अपने घर से खेतों पर काम करने के लिए गया था और वापिस घर आ रहा था इसके साथ इसका दोस्त रोहताश भी था तो यह दोनों वापिस घर आ रहे थे तभी सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी और उसकी एलईडी लाइट चेहरों पर पड़ी थी तो इनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और इनकी बाइक गांव गढ़ी पट्टी के स्टेडियम के समीप होडल ,लालपुर सड़क मार्ग पर खड़े बिजली के पोल में जाकर लगी और महेश की मौके पर ही मौत हो गई और इसका साथी रोहतास घायल हो गया। जब सुबह लोगों ने देखा कि सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है तो लोगों इसकी सूचना गांव के लोगों को दी तो सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को पहचान करने लगे लेकिन गांव के लोग इसको पहचान नहीं सके तो लोगों ने इसकी सूचना और लोगों को दी लेकिन पहचान नहीं हो सकी तो मौके पर पहुंचे थाना होडल के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बाइक की पहचान करने के लिए साइबर पुलिस का सहारा लिया तो बाइक के मालिक ने इस बारे में पूरी जानकारी दी तो तव शव की पहचान हो पाई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी ओर वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के किए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक के ताऊ के लड़के नरेंद्र ने बताया कि उनको सुबह ही पता चला कि महेश की मौत सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान कर ली। नरेंद्र ने बताया कि उसका चाचा का लड़का महेश शाम को खेतों पर गया था लेकिन वापिस घर नहीं लौटा और सुबह ही उनको पता चला है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button