Haryana
Trending

लायंस क्लब सिरसा हार्मोनी ने भाई कन्हैया आश्रम में मनाया क्लब सदस्य का जन्मदिन II

लायंस क्लब सिरसा हार्मोनी ने भाई कन्हैया आश्रम में मनाया क्लब सदस्य का जन्मदिन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब सिरसा हार्मोनी द्वारा क्लब सदस्य लायन सुनील बहल व दिशानी गुप्ता पुत्री विरेंद्र गुप्ता का जन्मदिन भाई कन्हया आश्रम में सामाजिक कार्यांेके साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधान लायन पवनदीप जौली ने क्लब की ओर से लायन सुनील बहल को जन्मदिन की बधाई और उनके स्वस्थ व उज्जवल जीवन की कामना की। क्लब सदस्यों की ओर से भाई कन्हैया आश्रम में लायन सुनील बहल व दिशानी गुप्ता के जन्मदिन पर केक काटा। इसके बाद आश्रम में रह रहे बच्चों को खाना खिलाकर जन्मदिन की खुशियां सांझा की। इस मौके पर सुनील बहल ने कहा कि आश्रमों में रह रहे बच्चों को अकेलेपन का अहसास न हो, इसीलिए इन बच्चों के साथ इस दिन की खुशियां और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने घरों में खुशी के अवसरों पर अनाप-शनाप खर्च की बजाय ऐसे स्थलों पर इन असहाय लोगों के साथ अपनी खुशियां सांझा करें। इस मौके पर सचिव लायन सुनील बहल, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता, विरेंद्र गुप्ता, अमन चोपड़ा, मिलन कालड़ा, गौरव मेहता अरोमा, मोहित मेहता, अश्विनी मोंगा, डा. वेद गोयल, इंद्राज सहारण, राजीव गुप्ता, पंकज रहेजा, सरदार जतिंदर सिंह, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वढेरा, पूर्व गवर्नर लायन चंद्रशेखर मेहता, वीडीजी-1 लायन महेश बंसल, वीडीजी-2 लायन संजय गांधी, ओम बहल पूर्व नगर पार्षद एवं प्रधान जनकल्याण न्यास, डा. संत प्रकाश चौपड़ा, ममता बहल, नितिका गुप्ता, लायन विजय मेहता उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button