Haryana
Trending

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में जल भराव की समस्या से लोग हो रहे परेशान II

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में जल भराव की समस्या से लोग हो रहे परेशान II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुई मानसून की पहली बरसात से ही लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जहां एक तरफ पूरा शहर जलमग्न होता हुआ नजर आया तो वहीं दूसरी ओर बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में भी 4 से 5 फीट पानी खड़ा हुआ है ,जिसके कारण लोगों को सब्जी तक लेने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जहां एक तरफ बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं अब बरसात होने के बाद लोगों के लिए जल भराव की दूसरी समस्या खड़ी हो गई है लोगों का कहना है कि जल भराव के कारण लोग इस गंदे पानी में गिर रहे हैं तो वहीं वाहनों में पानी भरने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम हर साल दावे करता है लेकिन संज्ञान नहीं लेता जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button