कृष्णपाल गुर्जर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जानी पीड़ा II
कृष्णपाल गुर्जर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जानी पीड़ा II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला के बाढ़ प्रभावित गांवों इंद्रानगर, मोबलीपुर, अच्छेजा, काशीपुर और टीकरी गुर्जर का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उप राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित थी लेकिन इतने मतों से होगी यह विपक्ष के लोगों को पता नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने भी क्रॉस वोट कर एनडीए के प्रत्याशी को दिया है।
विपक्ष ने भी कहा था कि सभी अपनी अंतर आत्मा से वोट डाले:-
उन्होंने कहा कि अब वोट चोरी के आरोप विपक्ष क्यों नहीं लगा रहा विपक्ष ने भी कहा था कि सभी अपनी अंतर आत्मा से वोट डाले सभी ने एनडीए प्रत्याशी के लिए अंतरात्मा से वोट किए अब यह वोट चोरी के आरोप क्यों नहीं लगा रहे। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला. पूर्व विधायक दीपक मंगला, एडीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति और अन्य विभागीय अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यमुना में आई बाढ़ के कारण यमुना से सटे हुए गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि :-
यह एक प्राकृतिक आपदा है। इसमें जानमाल की हानि हुई है। लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। ऐसे परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है। गुर्जर ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं रास्तों और सडक़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
उन्होनें कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाए किए गए:-
लोगों के खानपान और दवाइंयों की व्यवस्था की गई है। लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई और लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र पर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा नजर रखी गई।उन्होंने कहा कि बरसात और बाढ़ के कारण इस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बाधित हुई है। किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। लोगों के मकान को क्षति पहुंची है। इ इस नुकसान की भरपाई के लिस प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए गए है। किसानों को फसलों का उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरकार द्वारा क्षति पूर्ति पोर्टल खोला गया है जिसपर किसान अपना पंजीकरण करा रहे है। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों का निर्माण किया जाएगा। जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है उसकी क्षतिपूर्ति की जाएगी। गुर्जर ने कहा कि इंद्रा नगर में जिला परिषद व डी प्लान के जरिये शमशान घाट और गांव के रास्तें को पक्का किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की सरकार है:-
स्कूल में टीचर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की सरकार है। नियमों के अनुसार ग्रामीणों की जो भी संभव मदद होगी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित थी लेकिन इतने मतों से होगी यह विपक्ष के लोगों को पता नहीं था। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों की फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता था। भाजपा सरकार ने फसल खराब होने पर किसानों को भरपूर मुआवजा प्रदान किया गया। मुआवजा की राशि किसानों के सीधे खातों में भेजी गई। बाढ़ से प्रभावित किसानों को भी समय पर मुआवजा प्रदान किया जाएगा। यह मोदी सरकार है जो कहती है वह करती है। कांग्रेस पार्टी की तरह मुकरती नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बातों से मुकर जाती है जिसका खामियाजा आजतक भुगत रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



