जानलेवा हमला करने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार . कापा बरामद II
जानलेवा हमला करने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार . कापा बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरप्रीत गिल उर्फ सरदार पुत्र मलकीत सिंह वासी जीवन नगर सिरसा को काबू कर लिया है। प्रबधक थाना शहर सिरस उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की 02 सितम्बर 2025 को शिकायत कर्ता हर्ष पुत्र कृष्ण कुमार वासी मंगाला व उसका साथी सिकंदर पुत्र जगदीश वासी मौजदीन जिला सिरसा पर आरोपियों ने तेजधार हथियार कापा व डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थी। पीड़ितों को सरकारी अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया, जहां से सिकंदर को गंभीर हालत में दिल्ली स्पाईन न्यूरो केयर अस्पताल सिरसा रेफर किया गया। मेडिकल राय में उसकी चोट को “Danger to life ” घोषित किया गया। जिसपर अभियोग मे धारा 109 BNS जोडी गई । जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए व पीड़ितों के मेडिकल दस्तावेजों को प्राप्त किया। 08 सितम्बर 2025 को गुरप्रीत गिल को काबू कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयोग कापा बरामद किया गया । आरोपी को अदालत में पेश माननीय न्यायालय करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



