पुलिस पर FIR के विरोध में रिटायर्ड पुलिस कर्मी उतरे सड़कों पर, सरकार से की मुकदमे रद्द करने की मांग II
पुलिस पर FIR के विरोध में रिटायर्ड पुलिस कर्मी उतरे सड़कों पर, सरकार से की मुकदमे रद्द करने की मांग II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- हिसार पुलिस के समर्थन में उतरे रिटायर्ड पुलिस कर्मी, लघु सचिवालय में हुए एकत्र, नारेबाजी कर सरकार के प्रति जताया रोष, पुलिस कर्मियों पर दर्ज मुकदमो को वापिस लिए जाने की मांग, रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा, बदमाशों के हौंसले बुलंद, कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों का मनोबल गिरा, सीएम के नाम डीसी को और एसपी को सौंपा ज्ञापन। हिसार में डीजे को लेकर हुए विवाद में पुलिस कर्मियों पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में फतेहाबाद के रिटायर्ड पुलिस कर्मी उतर आए हैं। रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी आज फतेहाबाद के लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। एसोसिएशन से जुड़े रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सीएम के डीसी को और पुलिस महानिदेशक के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने की मांग की और कहा कि सरकार इस कदम से पुलिस कर्मचारियों का मनोबल गिरा है और बदमाशो आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के हौंसले बढ़े हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज मुकद्दमों को तुरंत रद्द किया जाए। मामले में कठोर कार्रवाई की जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



