
हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने एवं हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन पुत्र चन्द्रभान निवासी गांव काबरेल, हिसार के रूप में हुई है।
CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि मुख्य सिपाही जयभगवान अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साथी कर्मचारियों की सहायता से आरोपी को गांव काबरेल के पास काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल बरामद हुआ।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत, इसे खरीदने के उद्देश्य तथा इस नेटवर्क में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अवैध हथियार रखने एवं उनका प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।@newstodayhry #Newstodayhry




