11 साल बाद नया संगठन बनने से नया जोश दिखाई दे रहा है।।
11 साल बाद नया संगठन बनने से नया जोश दिखाई दे रहा है।।


अंबाला-(राहुल जाखड़):- बीती रात हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेसियों में 11 साल बाद नया संगठन बनने से नया जोश दिखाई दे रहा है। सुबह से ही कोंग्रेसी कार्यकर्ता अपने चेहते जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बढ़ उनको बधाई देने पहुँचने लगे। अंबाला शहर से नयनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन अग्गरवाल डिम्पी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा की यह ख़ुशी की बात है की हरियाणा कांग्रेस में 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है जिसमें राहुल गाँधी ने सदस्य्ता सृजन अभियान की जिम्मेवारी दी है जिसे हम अच्छे से निभाएंगे। पवन अग्गरवाल ने कहा की हरियाणा में पहले से ही मजबूत विपक्ष है और हम कांग्रेस को और मजबूत करने का काम करेंगे। हरियाणा कांग्रेस में शैलजा हुड्डा गुटों की गुटबाजी को सिरे से नकारते हुए पवन अग्गरवाल ने कहा की कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, राहुल गाँधी ने खुद 32 प्रधानों को गुटबाजी से ऊपर जा कर नियुक्त किया है।। #newstodayhry @newstodayhry



