Haryana
Trending
शादी की पार्टी में कहासुनी ने ली जान, रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा II
शादी की पार्टी में कहासुनी ने ली जान, रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा II


रेवाड़ी-(भानू शर्मा):- रेवाड़ी की कसोला थाना पुलिस ने युवक पर हमला कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बोलनी निवासी राजेश अपने साथियों के साथ शराब पार्टी में शामिल था। इस दौरान राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पार्टी आरोपी देवेंद्र उर्फ भूरिया (निवासी बोलनी) की शादी के उपलक्ष्य में रखी गई थी। इसी दौरान आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हमले में राजेश की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अन्य दो युवकों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



