Haryana
Trending

गांव वालों की चेतावनी अब अगर हादसा हुआ तो जिम्मेदार प्रशासन II

गांव वालों की चेतावनी अब अगर हादसा हुआ तो जिम्मेदार प्रशासन II

बड़ागुढ़-(गुरनैब दंदीवाल):- इस बार लंबे समय तक पड़ी अत्यधिक बारिश के दौरान सड़क किनारे वर्मों की मिट्टी कटाव से गड्डे बनने तथा सड़क किनारे अत्यधिक कंटीली झाड़ियों का तेजी से फैलाव वाहन चालकों के लिए आवागमन दौरान खासकर साइड देते समय गंभीर खतरा बन गया है। वर्मों की मिट्टी कटाव और सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियां न केवल भी दृश्यता को कम करती हैं, बल्कि आमने-सामने से गुजरते वाहनों को साइड देने में हादसे का सबब बना रहता है जिससे भारी परेशानी होती है। स्वराज सिंह, बल करण सिंह, गुरलाल सिंह, गुलशन कुमार, बेअंत सिंह, जगसीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, प्रगट सिंह, मग्घर सिंह, शाम सुंदर, जरनैल सिंह, लखा सिंह, हरदीप सिंह, जगतार सिंह, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह, तरसेम सिंह, जगसीर सिंह, सेवक सिंह आदि I

ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि:-

यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आगे अब सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में जब धूंध पड़ने लगेगी तो उस समय आवागमन में और भी परेशानी आएगी। अतः उससे पहले पहले इस समस्या का समाधान करना बहुत जरूरी है। वहीं लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर क्षेत्र में लाखों पौधे लगाए गए, लेकिन सड़कों पर फैली कंटीली झाड़ियों को हटाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया।वर्मो में मिट्टी कटाव तथा कंटीली झाड़ियों से न केवल सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि:-

जेसीबी मशीनों की मदद से इन झाड़ियों को हटाकर वहां छायादार और उपयोगी पौधे लगाए जाने चाहिए, ताकि सड़कें साफ और सुरक्षित रहें।सड़कों पर रोजाना आने जाने वाले कंटीली झाड़ियों से परेशान वाहन चालकों का कहना है कि सबंधित विभाग को पता होने के बावजूद यदि इन झाड़ियों के कारण कोई गंभीर हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित विभाग की होनी चाहिए । लोगों ने विभाग के आला अधिकारियों से अपील की है कि वे तुरंत इस समस्या का समाधान करें और सड़क किनारों पर नियमित सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों को हटाएं तथा वर्म में हुई मिट्टी कटाव में और मिट्टी डालकर समतल करवाया जाए। साथ ही लोगों की मांग है कि सुरक्षित और हरियालीयुक्त वातावरण के लिए वहां उचित पौधारोपण किया जाए।सड़क किनारे साफसफाई और सुंदर पौधे लगाकर क्षेत्र में सड़कों की सुंदरता पर बल देना चाहिए ताकि लोगों को आते जाते समय सुंदर और सुगम रास्ते पर सफर करते समय परेशानी नहीं बल्कि पता ही न चले कि कब वह अपने गंतव्य स्थान पर आराम से पहुंच गए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button