Haryana
Trending

फरीदाबाद के सुनपेड में लावारिस कुत्तों की रंजिश को लेकर, RMP डॉक्टर पर हमला II

फरीदाबाद के सुनपेड में लावारिस कुत्तों की रंजिश को लेकर, RMP डॉक्टर पर हमला II

फरीदाबाद के सुनपेड गांव में लावारिस कुत्तों की रंजिश :-

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद, पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सुनपेड में लावारिस कुत्तों को लेकर हुई पुरानी कहासुनी एक जानलेवा हमले में तब्दील हो गई। गांव निवासी और पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (RMP) ईश्वर पर शुक्रवार रात उस समय हमला कर दिया गया, जब वे अपनी क्लीनिक बंद कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले योगेंद्र, दिनेश, योगेश और उनके अन्य साथियों ने मिलकर ईश्वर के सिर पर शराब की बोतल से वार किया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पूरी घटना क्लीनिक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

क्लीनिक गांव के मुख्य चौराहे पर, शराब के ठेके के पास :-

पीड़ित ईश्वर ने बताया कि उनकी क्लीनिक गांव के मुख्य चौराहे पर, शराब के ठेके के पास “राणा क्लीनिक” के नाम से है। वे लंबे समय से गली के लावारिस कुत्तों को खाना खिलाते हैं। करीब तीन महीने पहले, उनके मकान के पीछे रहने वाले योगेंद्र के घर एक लावारिस कुत्ता चला गया था, जिसने वहां गंदगी कर दी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और उसी रात करीब 10 बजे आरोपियों ने ईश्वर के घर पर ईंटों से हमला कर दिया था। उस समय 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया और गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया था। ईश्वर का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लगातार उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों उनकी बाइक और कार को भी आरोपियों ने क्षतिग्रस्त किया। 19 जुलाई की रात जब वे अपनी क्लीनिक बंद कर रहे थे, तभी योगेंद्र, दिनेश, योगेश समेत कुछ अन्य युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। पहले शराब की बोतल से सिर पर वार किया गया, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल ईश्वर को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया:-

घायल ईश्वर को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत थाना सदर पुलिस को दे दी गई है और 112 नंबर पर कॉल करके भी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज को सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि किसी पुरानी कहा सुनने को लेकर सबसे पहले ईश्वर ने योगेंद्र नाम के युवक के ऊपर शराब की बोतल से हमला किया था इसके बाद योगेंद्र ने यह बात अपने भाई को बताई भाई अन्य लोगों ने मिलकर उसके बाद ईश्वर के साथ मारपीट की फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों ही पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button