कुरुक्षेत्र में मंडी बनी तालाब, किसान बोले – ‘सरकार को फर्क नहीं पड़ता II
कुरुक्षेत्र में मंडी बनी तालाब, किसान बोले – ‘सरकार को फर्क नहीं पड़ता II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद अनाज मंडी प्रशासन समय पर सक्रिय नहीं हुआ, जिसका खामियाजा एक बार फिर किसानों को भुगतना पड़ा। दो दिन में दूसरी बार तेज बारिश से मंडी में पड़ी धान की फसल भीग गई। मंडी में जगह की कमी के कारण किसान अपनी फसल को दूसरी जगह ले जाकर सुखाने को मजबूर हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में उठान न होने के कारण हजारों क्विंटल धान पानी में खराब हो रही है। एक किसान ने बताया कि उसकी चार एकड़ में से दो एकड़ की फसल पानी में बह गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। किसानों का गुस्सा अब प्रशासन और सरकार दोनों के खिलाफ फूट पड़ा है। इस मामले में मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि मंडी प्रशासन की ओर से पहले ही किसानों को चेतावनी दी गई थी कि खराब मौसम की वजह से फिलहाल धान मंडी में लेकर न आएं, ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक 7,43,000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। साथ ही किसानों से अपील की कि “मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं।। #newstodayhry @newstodayhry



