भारत पर ट्रंप का दबाव बेअसर, मोदी के पीछे 140 करोड़ जनता की ताकत: कृष्णपाल गुर्जर II
भारत पर ट्रंप का दबाव बेअसर, मोदी के पीछे 140 करोड़ जनता की ताकत: कृष्णपाल गुर्जर II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा) :- बल्लभगढ़ के मोहना पुल से लेकर खादर तक लगभग 3:45 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाने और अब वीजा पर भारी भरकम फीस लगाने पर कहां की इतिहास साक्षी है भारत किसी के दबाव में काम नहीं करता और ना ही भारत को उसके निर्णय से कोई डिगा सकता है और ना ही कोई मोदी को हिला सकता है ! इस मौके पर उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना से लेकर बिजली की दरों और जीएसटी को लेकर भी अपने विचार रखेंI केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज बल्लभगढ़ के मोहना पुल से खादर तक, करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया और कहा कि अब खादर के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी l, इस अवसर पर क्षेत्र की सरदारी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया l, वही पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगातार बढ़ते टैरिफ और अब वीजा फीस बढ़ा कर दबाव बनाने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा की इतिहास साक्षी है भारत किसी के दबाव में काम नहीं करता और ना ही भारत को कोई उसके निर्णय से डिगा सकता है और ना ही कोई मोदी को हिला सकता है ! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बात स्पष्ट कर दी थी की ना तो हम किसी को आंख दिखाकर बात करेंगे ना किसी के आगे आंखें झुका कर बात करेंगे और अगर भारत के हितों की बात होगी तो हम आंख में आंख डालकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को कोई झुका नहीं सकता क्योंकि उनके पीछे 140 करोड़ जनता की ताकत खड़ी है और उनके लिए देश पहले है बाकी सब बाद में।। लाडो लक्ष्मी योजना के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि अभी पहले फेस में 19 लाख महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना मिलना शुरू हो जाएंगे जिनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपए से कम है l, वहीं उन्होंने कहा कि दूसरे फेस में इस योजना को एक लाख 80 हजार रुपए तक लेकर जाएंगे , जिसके तहत 40 से 45 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा मिलेगा l, जब उनसे पूछा गया की अनपढ़ महिलाएं कैसे एप के माध्यम से कैसे अपना रजिस्ट्रेशन करवायेंगी तो मंत्री ने कहा कि घर के पढ़े लिखे बच्चे इसे भर सकेंगे l बिजली की बड़ी दरो के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना बढ़ाना एक नियामक कोड है सरकार का इसमें कोई लेना-देना नहीं है दरे कम भी होती हैं और ज्यादा भी होती रहती हैं l उन्होंने कहा कि कल से जीएसटी की नई स्लैब के तहत जनता को राहत मिलेगी और उन्हें चीज सस्ती मिलेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



