गंदगी का अड्डा बनी फरीदाबाद की फैक्ट्री: प्रशासन ने लिए पानी के सैंपल, कड़ी कार्रवाई की तैयारी II
गंदगी का अड्डा बनी फरीदाबाद की फैक्ट्री: प्रशासन ने लिए पानी के सैंपल, कड़ी कार्रवाई की तैयारी II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- बीजेपी सरकार की ओर से जहां पूरे देश में सुरक्षा व स्वच्छता पखवाड़ा जोर शोर चलाया जा रहा है लेकिन वहीं फरीदाबाद में स्वच्छता अभियान की बिना किसी भय के धज्जियां उड़ाई जा रही है जहां फरीदाबाद के सेक्टर 6 स्थित नीता पॉलिकेट्स कंपनी से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहा कर स्वच्छता पखवाड़े का मखौल बनाया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार कंपनी में पहुंचे थे। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नगर निगम ने पहले भी करीब 5 लाख के चालान काटा हुए हैं तब भी अपनी मनमानी चलते हुए कंपनी ने सीवर का कनेक्शन दोबारा से जोड़ लिया जिसको लेकर आज फरीदाबाद जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार ने सेक्टर 6 स्थित कंपनियों से निकलते हुए पानी के सैंपल एकत्रित करवाए जिन्हें टेस्टिंग के भेजा गया है। इस मौके पर पॉल्यूशन डिपार्मेंट के भी अधिकारी मौजूद रहे आपको ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि इस कंपनी को कई बार नोटिस के साथ साथ चलान भी काटे जा चुके है और सीवर का कनेक्शन भी काटा जा चुका है लेकिन बावजूद इसके कंपनी संचालक अपनी मर्जी से सीवर लाइन को जोड़कर उसमें गंदा पानी व केमिकल का पानी छोड़ रहा है जिससे सीवर चौक हो गए जिसे रोड पर गंदा पानी व केमिकल का पानी बह रहा है जिसके चलते पूरी सड़क पर यदि कुछ दिखाई दे रहा है सीवर का ओवरफ्लो गंदा पानी ही नजर आ रहा है उसी को लेकर आज पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ इस कंपनी की जांच की गई है और गंदे पानी के सैंपल लिए गए है देखा गया है कि बार बार यह कंपनी संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है जिसके चलते वह इस कंपनी को सील करने के लिए पत्र लिखेंगे और उच्च अधिकारियों से कड़ी कारवाही की सिफारिश भी करेंगे II #newstodayhry @newstodayhry



