लायंस क्लब सिरसा जागृति ने मनाया संजीव जैन एडवोकेट का जन्मदिन II
लायंस क्लब सिरसा जागृति ने मनाया संजीव जैन एडवोकेट का जन्मदिन II

लायंस क्लब सिरसा जागृति ने मनाया संजीव जैन एडवोकेट का जन्मदिन:-
पौधे रोपित कर लगाया भंडारा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब सिरसा जागृति की ओर से शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव जैन एडवोकेट का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस सिलसिले में लायंस क्लब जागृति के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन रामकृष्ण गोयल व सचिव लॉयन हेमंत गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके जन्मदिन पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम श्रीमद सिटी सेंटर डबवाली रोड पर किया गया। क्लब पदाधिकारियों डॉक्टर अभिषेक सिंह, लॉयन महेश सिंगल, प्रधान लायन संजय गर्ग, लॉयन सुनील बत्रा, लॉयन डॉक्टर बिश्नोई ने इस अवसर पर समाजसेवी संजीव जैन की लंबी आयु की कामना करते हुए व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर क्लब की ओर से फल व औषधीय पौधे रोपित करने के साथ-साथ लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें अनेकानेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संजीव जैन एडवोकेट ने भी सभी क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया II #newstodayhry @newstodayhry



