HTET TGT-PRT एग्जाम आज, कुरुक्षेत्र में 8,800 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा II
HTET TGT-PRT एग्जाम आज, कुरुक्षेत्र में 8,800 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में आज हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) की दूसरे और तीसरे सत्र का एग्जाम होगा। सुबह के सत्र में 10 से साढ़े 12 बजे तक ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) लेवल-2 और शाम को दोपहर 3 से साढ़े 5 बजे तक प्राइमरी टीचर (PRT) लेवल-1 का एग्जाम लिया जाएगा। दूसरे सत्र के एग्जाम के लिए एंट्री शुरू हो चुकी है।
TGT और PRT के एग्जाम के लिए कुरुक्षेत्र में 22 सेंटर बनाए गए हैं। लेवल-2 (TGT) में 6 हजार 615 और लेवल-1 (PRT) में 2 हजार 243 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सुबह के सत्र में अभ्यर्थी सुबह 7:50 बजे से 9 बजे तक सेंटर में एंट्री कर सकेंगे।
जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर:-
ADC महावीर सिंह ने बताया कि HTET को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी सेंटर पर मूलभूत सुविधाएं जांचने के निर्देश ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरिटेंडेंट को दिए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
कल 541 अभ्यर्थी रहे अबसेंट:-
कल 30 जुलाई को शाम की शिफ्ट में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) लेवल-3 का एग्जाम लिया गया। ये एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला। इसके लिए 4,569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 4,028 अभ्यर्थी ने एग्जाम दिया। इनके अलावा 541 अभ्यर्थी अबसेंट रहे। PGT के लिए 15 सेंटर बनाए गए थे।। #newstodayhry @newstodayhry



