मुख्यमंत्री से मिलकर विरेंद्र मलेठिया ने नशा सहित अन्य मुद्दों को लेकर की चर्चा II
मुख्यमंत्री से मिलकर विरेंद्र मलेठिया ने नशा सहित अन्य मुद्दों को लेकर की चर्चा II


मुख्यमंत्री से मिलकर विरेंद्र मलेठिया ने नशा सहित अन्य मुद्दों को लेकर की चर्चा:-
रानियां-(विरेंद्र मलेठिया):- हरियाणा भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनेइजेशन के प्रदेश सचिव विरेंद्र मलेठिया ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटिया में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विरेंद्र मलेठिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में फैल रहे नशा और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विरेंद्र मलेठिया ने हलके से संबंधित मुख्य मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। विरेंद्र मलेठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करवाएगें। नशे से संबंधित मुद्दे को लेकर विरेंद्र मलेठिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि आजकल मैडीकल नशा घर-घर में पहुंच रहा है। नशे की इन गोलियां का शिकार युवा पीढ़ी हो रही है। यह गोलियां आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है। यह नशा मंहगा भी नहीं है। इसलिए इसको लेकर तत्परता से कार्रवाई होनी चाहिए। मैडीकल नशे को लेकर सख्ती बरती जाए। अगर मैडीकल संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। मलेठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश के जिलों में नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयेाजन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस भी सख्ती बरत रही है।। #newstodayhry @newstodayhry


