Haryana
Trending

भारत नवनिर्माण सेना द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर शहीदों को नमन किया गया II

भारत नवनिर्माण सेना द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर शहीदों को नमन किया गया II

भारत नवनिर्माण सेना द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर शहीदों को नमन किया गया:-

इंद्री-(विजय कम्बोज ):- इन्द्री में  भारत नवनिर्माण सेना की ओर से हर साल की तरह इस बार भी शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पवित्र हवन यज्ञ कर देश पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस बारे में जानकारी देते हुए भारत नवनिर्माण सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शांडिल्य ने कहा कि भारत नवनिर्माण सेना  द्वारा हर वर्ष शहीदों के जयंती समारोह आयोजित किए जाते है। उन्होंने कहा कि शहीद सब के सांझे होते है। आज हम इन्हीं शहीदों के बलिदानों की बदौलत ही खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है। मुख्य अतिथि प्रवीण लाठर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम आज आजादी का सुख ले रहे है ओर अपनी बात को रख पाने का साहस कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने अल्पायु में ही देश को आजाद करवाने के लिए अपना बलिदान दे दिया था। हमारी युवा पीढ़ी को इन शहीदों के जीवन से शिक्षा लेकर समाज व देश के कल्याण के लिए काम करना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बन पायेगा।

शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद व उधम सिंह को श्रद्धांजलि, देश सेवा का लिया संकल्प:-

पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने देश की खातिर अपनी जान को कुर्बान कर दिया। आज हमारे युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर अपना जीवनयापन करना होगा। उन्होंने शिवरात्रि पर्व की भी देशवासियों व हल्का वासियों की शुभकामनाएं दी। शहीद उधम सिंह समिति के अध्यक्ष मेहर सिंह निर्मल ने कहा कि भारत देश को आजाद करवाने में देश के अनेकों शूरवीरों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस हर बार की तरह इस बार 31 जुलाई को नगरपालिका इन्द्री परिसर में मनाया जाएगा। इस मौके पर भारत नवनिर्माण सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शांडिल्य द्वारा सभी को  कन्या भ्रूण हत्या ना करना, नशा मुक्त देश बनाने व गौ हत्या बंद करने की शपथ दिलाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रवीण लाठर सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों को पगडी पहनाकर व स्मृति ङ्क्षसह देकर सम्मानित किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button