Haryana
Trending

नशा समाज की सबसे बड़ी चुनौती: सिरसा में बोले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा II

नशा समाज की सबसे बड़ी चुनौती: सिरसा में बोले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा II

भाजपा सचिव बलजिंद्र जोसन ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का किया स्वागत:-

सिरसा-(अक्षित काम्बोज):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत सिरसा पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। नशा न केवल स्वयं को, बल्कि परिवार व समाज को भी खोखला बना देता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समस्त समाज को नशा मुक्त अभियान के साथ एकजुट होकर खड़े होना है। सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। प्रदेश सरकार की खेल नीति युवाओं को खेल की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करती है। खिलाडिय़ों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को बेहतर मंच दे रहा है, जिससे अनेक युवा खेलों की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं व खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि खेल हो फिर चाहे पढ़ाई, जितना ध्यान लगाकर उस पर मेहनत की जाएगी, सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि खेल हो या फिर कोई दूसरा क्षेत्र लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भी महिला टीम ने विश्व विजेता बनकर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार योग्यता के आधार बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है, ऐसी ही पारदर्शिता खेलों में भी लागू की गई है। जो प्रतिभावान खिलाड़ी होगा और बेहतर खेल प्रदर्शन करेगा उसे आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला सचिव व आयोजकों ने स्मृति चिन्ह देकर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button