श्री गुरुनानक देव के आगमन दिवस पर तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी ने बांटे लड्डू।।
श्री गुरुनानक देव के आगमन दिवस पर तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी ने बांटे लड्डू।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा इतिहास में दर्ज कि आज के दिन श्री गुरुनानक देव महाराज के सिरसा में आने के पवित्र दिवस को लेकर तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने शनिवार को शिव चौक के समीप एक छबील लगाकर आमजन में लड्डुओं का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी डॉ. इंद्र गोयल व पूर्व इंस्पेक्टर संजीव देवगुण थे जबकि विशिष्ट अतिथियों में आम आदमी पार्टी के युवा नेता मनीष मेहता, दीपक सेठी, स्वामी रमेश साहुवाला, मयंक बत्रा, बंटी, संजु कुक्कड़, सरबजीत सिंह, राजू धवन, बलविंद्र कौर, सीमा, मैना, गुरदेव कौर, मीना, मोनिका आदि गणमान्यजन मौजूद थे। इस अवसर पर सभी गणमान्यजनों को तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने सिरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभी ने इस बात के लिए स्वयं को सौभाग्यशाली माना कि सिरसा में गुरुनानक देव महाराज ने अपने चरण रखे। सभी ने तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की ओर से किए गए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उल्लेखनीय है कि तृप्ता चिटकारा पिछले करीब 19 सालों से सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका में रहती हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



