शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अंबाला की साइंस टीचर ज्योति जिंदल को मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अंबाला की साइंस टीचर ज्योति जिंदल को मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।।


अम्बाला-(राहुल जाखड़):- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अंबाला की साइंस टीचर ज्योति जिंदल को मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरियाणा ये पुरस्कार प्राप्त करने वाली ज्योति जिंदल पहली शिक्षिका हैं। मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार’ समारोह का आयोजन 29 मई को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बता दें कि यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य वालों को दिया जाता है। इस वर्ष हरियाणा के अंबाला शहर स्थित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल की शिक्षिका ज्योति जिंदल को ‘प्रेरक शिक्षिका’ के रूप में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षण के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण, और छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें ₹1,00,000 की नकद राशि, एक सम्मान पत्र, एवं एक श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



