मुख्य सड़क पर पड़ते मरवाड़ी टोल बेरियर नजदीक पंजाब के दर्जन से ज्यादा गांव के लोग टोल टैक्स से परेशान हैं।।
मुख्य सड़क पर पड़ते मरवाड़ी टोल बेरियर नजदीक पंजाब के दर्जन से ज्यादा गांव के लोग टोल टैक्स से परेशान हैं।।

होशियारपुर-(अंकुश गोयल):- होशियारपुर के हल्का तलवाड़ा से हिमाचल के शहर दौलतपुर को जाने वाले मुख्य सड़क पर पड़ते मरवाड़ी टोल बेरियर नजदीक पंजाब के दर्जन से ज्यादा गांव के लोग टोल टैक्स से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर रहने वाले लोग जो पंजाब के हैं जितनी बार भी यहां से गुजरते हैं 70 रुपए टोल देकर गुजरना पड़ता है। बता दें कि पंजाब हिमाचल सीमा का आखिरी गांव भटौली जो हिमाचल टोल बेरियर से महज 10 से 20 मीटर दूर है उन्हें भी यदि किसी काम के लिए हिमाचल जाना पड़ता है तो 70 रुपए कार का टोल देना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हिमाचल बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को बाजार जाने के लिए हिमाचल का दौलतपुर शहर 3 किलोमीटर पड़ता है यदि तलवाड़ा जाना पड़े तो वह 20 किलोमीटर है इसलिए पंजाब के दर्जनों गांव के लोग हिमाचल जाते है। अधिक जानकारी देते हुए समाज सेवी अंकित राणा ने बताया कि इस समस्या पर कई बार पंजाब सरकार और हिमाचल सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है कि जो गांव बॉर्डर पर स्थित हैं उन्हें टोल माफ किया जाए। पंजाब के लोगों को बार बार अपने निजी काम के लिए हिमाचल की सीमा में दाखिल होना पड़ता है क्योंकि लोगों की खेती योग जमीनें भी उस पार पंजाब के हिस्से में है परंतु टोल पर बैठे कर्मचारी जबरदस्ती 70 रुपए कार और 140 रुपए बड़ी गाड़ी के चार्ज करते हैं। जब कई बार लोग इसका विरोध करते है तो वह कर्मचारी बतमीजी पर उतर जाते हैं इसलिए आज सभी लोगों ने एकत्रित होकर इसके खिलाफ आवाज उठाई और हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस समस्या का हल जल्द निकला जाए वरना आने वाली 10 तारिक को हजारों की गिनती में लोग एकत्रित होकर टोल बेरियर पर पक्का धरना प्रदर्शन शुरू कर रोड जाम कर देंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



