खेलों को अपनाएं नशे से बचें सांसद धर्मबीर का युवाओं को संदेश II
खेलों को अपनाएं नशे से बचें सांसद धर्मबीर का युवाओं को संदेश II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शिक्षा और खेल जीवन में बहुत जरूरी हैं। खेलों से हम स्वस्थ रह सकते हैं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर नीति लागू कर रही है। परिणाम स्वरूप हरियाणा प्रदेश व भारत देश के खिलाड़ी ओलम्पिक जैसी विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवा-खिलाडिय़ों से खान-पान पर विशेष ध्यान रखने का आह्वïान किया और कहा कि वे अपने माता-पिता को खेतों में यूरिया या डीएपी की बजाय गोबर की खाद का प्रयोग कर प्राकृतिक खेती करने को कहें। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि 142 करोड़ की आबादी में कई बार पहचान में नहीं आता। इसलिए पोस्टर लग गए। भीड़ में मुझे और विधायक जी को कोई ना पहचाने तो लगा दें पोस्टर। सांसद धर्मबीर सिंह स्थानीय भीम खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय 58वीं तीन दिवसीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ और डीसी साहिल गुप्ता भी मौजूद रहे। सभी जिलों से पहुंची टीमों ने मार्च पास्ट किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली शिक्षा में प्राथमिक स्तर से ही खेलों के महत्त्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में पहला पीरियड खेल का ही होता रहा है। खेलों को बढ़ावा व प्रोत्साहन देने के लिए सरकार बड़े-बड़े स्टेडियम बनाने के साथ-साथ गांव में योग एवं व्यायामशालाएं खोल रही है। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा खेल एसोसिएशन व फेडरेशन बनाई गई हैं, जो समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं करवाती हैं। खेलों इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वïान करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन में धारण करें। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ठï अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि खेलों की बदौलत भिवानी को मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है। समय-समय पर आयोजित होने वाली राष्टï्रीय व अंतर्राष्टï्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भिवानी के खिलाड़ी पदक हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को बेहतरीन माहौल प्रदान कर रही है। युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इससे जीवन में आगे बढऩे की भावना प्रबल होती है। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंडर 14,17 व 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स बास्केटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी 22 जिलों से करीब 3500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान सभी खिलाडिय़ों को खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई, जो कि पांच हजार मीटर की दौड़ के विजेता रहे रजत ने दिलाई। खेल प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. मनोज शर्मा व डीपीई देवेन्द्र अत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी II #newstodayhry @newstodayhry



