सिरसा जिले ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस जोश और जनभागीदारी के साथ II
सिरसा जिले ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस जोश और जनभागीदारी के साथ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” (12 से 26 जून) के समापन अवसर पर जिला सिरसा में “नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” को व्यापक जन-जागरूकता व सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से मनाया गया। इस वर्ष का थीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित किया गया – “सबूत स्पष्ट हैं कि रोकथाम में भागीदारी सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल जन-जागरूकता समारोह का पंचायत भवन सिरसा मे आयोजित किया गया । इस समारोह मे सैकड़ों छात्र, युवा स्वयंसेवक, अधिकारी व समाजसेवी /सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। “नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें” जैसे प्रेरक नारों के साथ प्रतिभागियों ने नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी प्रबन्धक थाना व इन्चार्ज पुलिस चौकी जिला सिरसा ने अपने -2 क्षेत्र मे प्रमुख शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक, संगीत प्रस्तुति, शपथ ग्रहण समारोह और विषय आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुटता दर्शाने हेतु समारोह आयोजित किये गये व आमजन को जागरुक किया गया । इस पखवाड़ा अवधि के दौरान, 79 से अधिक गांवो /कस्वो /वार्डो/ स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर/निबंध प्रतियोगिताएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और संवाद सत्र /डिबेट आयोजित किए गए। सोशल मीडिया पर #DrugFreeHaryana जैसे हैशटैग्स के साथ चलाए गए डिजिटल अभियान के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।इन समारोह मे करीब 14280 लोगो ने भाग लिया । एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस पखवाडे के दौरान 17 मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज किए गए, 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और करीब 273.454 ग्राम हैरोईन , 21.858 कि0 ग्राम चुरा पोस्त व 341 ग्राम अफीम, प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त 185 मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज किए गए, 299आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और करीब 7990.761 ग्राम हैरोईन , 897.154 कि0 ग्रामचुरा पोस्त व 5.949 कि0 ग्राम अफीम, 24.786 कि0 ग्राम गान्जा व 1770 नशीली गोलियां बरामद की गईं। तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध PIT-NDPS अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की गई। सभी प्रबन्धक थाना व इनचार्ज पुलिस चौकी जिला सिरसा पुलिस द्वारा गांवों, स्कूलों और पुनर्वास केंद्रों में नशा जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए। उन्होने कहा कि नशा मांग व पुर्ति (Supply ) पर निर्भर करता है । यदि आमजन नशा करना छोड दे तो मांग कम होने पर नशा तस्करी अपने रुक जाएगी । अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस पर जिला पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभा रहे NGO प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सामुदायिक नेताओं को सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेन्द्र सिहं सहरावत ने अपने संबोधन में कहा, “नशा निवारण कोई एक दिन की मुहिम नहीं, बल्कि निरंतर जन-भागीदारी और युवाओं में जागरूक निवेश की मांग करता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगो को नशा ना करने व अपने दोस्तो व रिश्तेदारो ना नशा करने देने की शपथ दिलाई गई । जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिलेवासियों विशेषकर युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें, अपने आसपास के समाज को भी जागरूक करें और नशा मुक्त सिरसा व नशा मुक्त हरियाणा की दिशा में योगदान दें।। #newstodayhry @newstodayhry



