Haryana
Trending

यमुना किनारे डबकौली में तेज भूमि कटाव किसानों की फसलें नदी में समाईं II

यमुना किनारे डबकौली में तेज भूमि कटाव किसानों की फसलें नदी में समाईं II

इन्द्री-(विजय काम्बोज):- इन्द्री हलके में यमुना नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है| लेकिन यमुना नदी से सटे हुए खेतों में भूमि कटाव अब तेजी से होना शुरू हो गया है| सबसे ज्याद कटाव गांव डबकौली खुर्द के गांव के आसपास भूमि में लगा हुआ है | जिससे किसानो की चिंता और भी बढ़ गई है| जब भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है और जब कम होता है तो भूमि कटाव होना शुरू हो जाता है| ऐसी स्थिति में किसान बेबस है किसान प्रशासन में सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनके भूमि कटाव को रोका जाए| क्योंकि इस भूमि कटाव होने की वजह से खेतों में खड़ी हुई फैसले भी यमुना नदी में गिर रही है जिससे न केवल भूमि का नुकसान हो रहा है| बल्कि खड़ी-खड़ाई फसल भी तबाह होती जा रही है | उन्होंने सरकार व प्रशासन से मदद की की इस कटाव को अस्थाई रूप से रोका जाए और जहां पर यह कटाव हुआ है वहां पर मजबूत ठोकरे लगाई जाए ताकि भूमि का कटाव ना हो| मामले की सूचना मिलते ही इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप किसानों के बीच पहुंचे जहां पर तेजी से कटाव हो रहा था | उन्होंने किसानों से स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कटाव को रोकने के प्रबंध किए जाएंगे डबकौली कला से डबकौली खुर्द जाने वाले धनोरा स्क्रैप के पुल के बारे में भी उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया के इस पर भी जल्दी काम लग जाएगा बड़ा प्रोजेक्ट है इसलिए इसमें देरी हो रही है| पूर्व में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने इसकी घोषणा जन संवाद कार्यक्रम के दौरान की थी I

ग्रामीणों का कहना है कि :-

यदि भूमि कटाव नहीं रोका गया तो सैकड़ों एकड़ फसल सहित भूमि यमुना नदी में समा जाएगी ऐसे में उन्हें काफी नुकसान होगा क्योंकि खड़ी-खड़ाई फसल ही तबाह हो जाएगी और उनकी जमीन भी यमुना में बह जाएगी ऐसी स्थिति में उन्हें रोटी के भी लाले पड़ सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button