भिवानी में सांसद के गांव तालु में भरा पानी। बवानीखेड़ा के विभिन्न गांव में 500 एकड़ फसल डूबी II
भिवानी में सांसद के गांव तालु में भरा पानी। बवानीखेड़ा के विभिन्न गांव में 500 एकड़ फसल डूबी II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में सांसद के गांव तालु में भरा पानी। बवानीखेड़ा के विभिन्न गांव में 500 एकड़ फसल डूबी। सरकारी स्कूलों में हुआ जलभराव। 15 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद नहीं हुआ समाधान। विधायक न मुख्यमंत्री से मिलकर की समस्या का समाधान की मांग। मुख्यमंत्री से खराब फसलों के लिए मांगे 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा। भिवानी जिले के कई गांवों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है, खासकर बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में यह स्थिति गंभीर है। सांसद धर्मबीर सिंह के गांव तालु में भी पानी जमा है, जबकि गांव दांग खुर्द में करीब 500 एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान, कपास और बाजरे की फसलें खराब हो रही हैं। कुछ इलाकों में तो खेतों के पास की बस्तियां तक खाली करनी पड़ी हैं। बीरण से बलियाली और दांग खुर्द तक नई बनी सड़कें भी जलभराव से प्रभावित हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पानी भरे हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। विधायक और विभागीय अधिकारी दौरे तो कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों को न तो मुआवजा मिला है और न ही जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और जलभराव से निजात दिलाई जाए। गो किसान समृद्धि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह गोदारा ने कहा कि बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव पुर, सिवाड़ा, तालु, कुंगड़, धनाना, बलियाली, जताई, सुई, सुमराखेड़ा सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण व किसान इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जहां पर सरकार व प्रशासन के बरसाती पानी की निकासी के सभी दावे पूरी तरह से फेल हो रहे है।
उन्होंने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह के गांव तालु के कन्या पाठशाला में पानी भरा है। गांव का जलघर में भी भारी जलभराव है। जिसके समाधान की मांग ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेंद्र तालु एवं जिला प्रधान राजसिंह इस मुद्दे को काफी दिनों से गंभीरता से उठाए हुए है। गांव में बरसाती पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। जिसके कारण गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने बवानीखेड़ा हल्के के गांवों में हुए जलभराव को लेकर कहा कि वे खुद गांवों का दौरा कर चुके हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी मिले थे। उस दौरान किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मांगा। वहीं मुख्यमंत्री ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश के दौरान जिला के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों में बनी जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर घोषित हो चुके स्कूल भवनों में कक्षाएं ना लगाएं, कक्षाओं के लिए ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में अन्य कोई उपयुक्त जगहों का चयन करें। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में बारिश के मद्देनजर पानी निकासी को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।। #newstodayhry @newstodayhry



