कैथल में पराली रोकने गए पटवारियों पर हमला, गिरफ्तारी न होने पर तीन दिन का विरोध II
कैथल में पराली रोकने गए पटवारियों पर हमला, गिरफ्तारी न होने पर तीन दिन का विरोध II


कैथल-(शैंकी जिंदल):- कैथल में पराली जलाने से रोकने नहीं जाएंगे पटवारी: आज से काली पट्टियां बांधकर करेंगे काम, टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पटवारी का कहना है कि वह पराली जलाने को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं पराली ना जलाएं इसको लेकर भी किसानों को रोक रहे हैं लेकिन सुरक्षा को लेकर उनमें भय बना हुआ है कब कौन हाथापाई और हमला कर दे उन्हें डर बना रहता है। आज (सोमवार) से पटवारी, ग्राम सचिव व कृषि विभाग के कर्मचारी धान के सीजन में पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए नहीं जाएंगे। वे अपने कार्यालयों में रहकर ही तीन दिन 6 से 6 अक्टूबर तक रोष प्रदर्शन करेंगे। इसका कारण गांव ग्योंग में पटवारियों और कृषि विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होना बताया जा रहा है। पटवारियों और ग्राम सचिवों ने जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वे काली पट्टियां बांधकर केवल ऑफिस में काम करेंगे। कल किसी अन्य कर्मचारी के साथ भी ऐसा हो सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry



