Haryana
Trending

बहबलपुर घर में चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया गेहूं बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

बहबलपुर घर में चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया गेहूं बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने बहबलपुर गांव में घर से गेहूं, गैस सिलेंडर एवं नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गेहूं बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक वीरेन्द्र गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 जुलाई 2026 को जतिन पुत्र रोशन लाल निवासी गांव बहबलपुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में चोरी कर गेहूं, गैस सिलेंडर एवं नकदी लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना एवं अन्य माध्यमों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पुत्र शमशेर निवासी बहबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गेहूं बरामद कर लिया है। निरीक्षक वीरेन्द्र गिल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर चोरी किए गए गैस सिलेंडर, नकदी तथा अन्य सामान की बरामदगी की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है या नहीं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button