Haryana
Trending

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन।।

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन। वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को समर्पित है प्रदर्शनी- मंत्री राजेश नागर हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्ïघाटन किया। यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र सरकार की वर्ष 2014 से 2025 तक की विकास यात्रा, सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं व वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को समर्पित है, जिसके माध्यम से सभी आमजन को मोदी सरकार की प्रमुख पहलों, योजनाओं और जनहितकारी प्रयासों की जानकारी दी जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारवार्ता में सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार के जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने जो प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। वर्ष 2014 से पहले अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था, जबकि आज देश चौथे स्थान पर है। अभी इसमें और काम होगा और जल्द ही हम और ऊपर के स्थानों पर अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। आज देश में उच्च गुणवता के राष्टï्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना सुविधाजनक रहे। इसी प्रकार देश में आज करीब 150 एयरपोर्ट बनाए गए हैं, जबकि वर्ष 2014 से पहले इनकी संख्या आधी थी। अब बहुत ही आम आदमी भी आराम से हवाई जहाज का सफर कर सकता है। एयरपोर्ट बनने से अब देश के सभी बड़े शहरों व छोटे शहरों की कनेक्टिविटी और सुगम हो गई है। पिछले दिनों हरियाणा के हिसार स्थित एयरपोर्ट से भी हवाई यात्राएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी अनेक कार्य किए हैं। अब लोकसभा व विधानसभा में भी महिलाओं केा 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को फ्री में घरेलू गैस के कनैक्शन व गैस के चूल्हे दिए गए। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 300 रुपए घरेलू गैस के प्रति सिलेंडर पर साल में 12 सिलेंडरों तक सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया है और आज हमारे देश-प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्टï्रीय व राष्टï्रीय स्तर के खेलों में पहले से अधिक मैडल जीत रहे हैं। सरकार ने युवाओं के उत्थान के लिए भी अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि गरीब परिवार के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिले, ताकि उसका जीवनयापन आसानी से हो सके। मंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द ही नए डिपो अलॉट करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए समाचार-पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से नए डिपो अलॉट करने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला नूंह में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी सरकार की इस सफल यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। चाहे वह डिजिटल क्रांति हो, आत्मनिर्भर भारत अभियान, ‘सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की भावना हो या फिर वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका हर क्षेत्र में सरकार ने परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button