कमोदा के पास खेतों मे अचानक आग लगने से एक मोटरसाइकिल चालक समेत एक महिला एक बच्चा आग की चपेट में आया।।
कमोदा के पास खेतों मे अचानक आग लगने से एक मोटरसाइकिल चालक समेत एक महिला एक बच्चा आग की चपेट में आया


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के कैथल रोड पर गांव कमोदा के पास खेतों में अचानक आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि सड़क तक पहुंच गई और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। आग से उठते धुएं के कारण सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक सवार, उसके साथ बैठी महिला और बच्चा इस धुएं की चपेट में आ गए। धुआं इतना घना था कि बाइक सवार को आगे कुछ नजर ही नहीं आया और उसकी बाइक सड़क किनारे झाड़ियों से टकरा गई। झाड़ियों में पहले से आग लगी हुई थी, जिससे बाइक भी आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बाइक सवार, महिला और बच्चे को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनों को झुलसने के कारण हल्की चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आग की लपटों और धुएं की वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक भी पूरी तरह ठप हो गया। दमकल विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने में समय लग गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।। #newstodayhry @newstodayhry



