जम्मू-कश्मीर के (पहलगाम) में आतंकी हमले को लेकर आज जिला सचिवालय के सभागार में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वरिष्ठ ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।।
जम्मू-कश्मीर के (पहलगाम) में आतंकी हमले को लेकर आज जिला सचिवालय के सभागार में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वरिष्ठ ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- जम्मू-कश्मीर के (पहलगाम) में आतंकी हमले को लेकर आज जिला सचिवालय के सभागार में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला,जिला सूचना,जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में देश के नागरिकों ने अपनी जान गवाई है। इस घटना को लेकर देशभर में रोष व्याप्त है। लेकिन हम सभी का दायित्व बनता है कि हम आपसी सौहार्द को बनाए रखें। शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखें। यदि इस घटना को लेकर कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी व्यक्ति को उकसाने का कार्य करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। जिले में अभी तक शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। पुलिस प्रशासन के पास पर्याप्त पुलिस बल है।। #newstodayhry @newstodayhry



