Haryana
Trending

श्री दुर्गा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।।

श्री दुर्गा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती मनाने के अवसर पर सैकड़ों ब्राह्मण समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे

समराला-(परमिंदर वर्मा):- आज समराला के श्री दुर्गा माता मंदिर में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती ब्राह्मण सभा युवा मोर्चा व श्री ब्राह्मण सभा समराला द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले भगवान की मूर्ति को स्नान करवाकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद समाज कल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त समाज द्वारा पूर्णाहुति दी गई, तत्पश्चात लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि समस्त ब्राह्मण समाज ने मंदिर के संचालक बाबा श्री यज्ञनाथ जी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। श्री दुर्गा माता मंदिर में समस्त ब्राह्मण समाज ने शहरवासियों के साथ मिलकर सबसे पहले सुबह हवन यज्ञ किया तथा भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की तथा भगवान परशुराम की स्तुति की। इसके पश्चात भगवान परशुराम जी का लंगर खूब छका। उन्होंने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक वर्ष भगवान परशुराम जयंती समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है, जिसमें ब्राह्मण समाज के सैकड़ों परिवार भाग लेते हैं तथा समस्त शहर व क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया जाता है। इस बार भी समस्त शहरवासियों व समस्त ब्राह्मण समाज को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पंडित कुलभूषण शर्मा व डॉ. अशोक सलवाहन ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है, क्योंकि एकजुट होकर चलने पर ही हम आगे बढ़ सकते हैं।। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button