भिवानी सड़क हादसा: बेकाबू कार पलटी, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल II
भिवानी सड़क हादसा: बेकाबू कार पलटी, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा के भिवानी जिले में रात एक कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 5 युवकों में से 4 की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय राजेश, 25 वर्षीय कर्मबीर, 23 वर्षीय कोमल और 26 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। ये सभी भिवानी के गांव बुढ़ेड़ा के रहने वाले थे। इनमें कर्मबीर और कोमल दोनों सगे भाई थे। वहीं, घायल अंकित भी इसी गांव का रहने वाला है। ये सभी घर लौट रहे थे, जिस समय हादसा हुआ। यह हादसा गांव अमीरवार व गांव बुढ़ेड़ा के बीच में हुआ है। गांव बुढ़ेड़ा के निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मबीर, कोमल और अंकित उसके चचेरे भाई थे। ये गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे कार में सवार होकर ढिगावा से अपने गांव बुढ़ेड़ा आ रहे थे। इसी दौरान गांव अमीरवार-बुढ़ेड़ा एरिया में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसा भयानक था, जिसकी तेज आवाज हुई। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गई। उन्होंने इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी। वहीं, इस मामले में लोहारू पुलिस थाने के जांच अधिकारी SI अशोक कुमार ने बताया है कि कार पलटने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा पांच युवक थे जो टाटा हैरियर गाड़ी से गांव भुगला से गांव बुढ़ेड़ा के घर आ रहे थे और अमीरवास गांव में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से कार पलट गई । जिसके कारण 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक युवक को हिसार जिंदल हॉस्पिट में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घायल युवक ने बताया कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है उन्होंने कहा कि गाड़ी पहले पानी के टैंक से टकराकर पड़े से टकराई और पलट गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया है और आगामी करवाई जारी है।। #newstodayhry @newstopdayhry



