राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारों के साथ अंबाला में भाजपा का विरोध प्रदर्शन II
राहुल गांधी माफी मांगो' के नारों के साथ अंबाला में भाजपा का विरोध प्रदर्शन II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- बिहार मे वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गाँधी व तेजस्विनी यादव के मंच से कांग्रेसी नेता द्वारा प्रधानमंत्री की माँ को अपशब्द कहे जाने के विरोध मे आज भाजपा ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व मे एक रोष मार्च निकाला जो अंबाला कैंट के सभी मुख्य बाज़ारो मे निकाला गया ! अनिल विज खुद बैनर हाथ मे लेकर ये नारे लगाते रहें के राहुल गांधी व तेजसवंनी यादव माफ़ी मांगे हाथ मे बैनर लिए और राहुल गांधी माफ़ी मांगे के नारे लगाते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व मे आज एक रोष मार्च निकाला जो अंबाला कैंट के भाजपा कार्यालय से शुरू होकर सभी मुख्य बाज़ारो मे निकाला ! भाजपा के कार्यकर्ताओ के चेहरे पर राहुल गांधी के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा रहा था साथ ही अनिल विज ने राहुल गांधी माफ़ी मांगे के नारों के साथ प्रदर्शन करते हुए नज़र आये ! कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मिडिया से वाट करते हुए कहा कि राहुल गांधी व तेजस्विनी यादव के मंच से चाहे किसी भी कांग्रेसी नेता ने मोदी जी की माँ को अपशब्द कहे हैं जो देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा, उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी ने उनको अपशब्द कहने से रोका भी नहीं इससे लगता हैं कि इस अपशब्द बोलने मे उनकी साहमति थी इसलिए उन्हें इसके लिए कान पकड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए वर्ना ये देश उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा II #newstodayhry @newstodayhry



