PUNJAB
Trending

अमृतसर बस स्टैंड के बाहर ऑटो चालकों और पुलिस के बीच बहस, ऑटो चालकों ने एकजुट हो किया प्रदर्शन।।

अमृतसर बस स्टैंड के बाहर ऑटो चालकों और पुलिस के बीच बहस, ऑटो चालकों ने एकजुट हो किया प्रदर्शन।।

अमृतसर-(न्यूज़ टुडे व्योरु):- अमृतसर बस स्टैंड के बाहर काफी ट्रैफिक रहता है, जिसके चलते अमृतसर पुलिस द्वारा वहां पर ट्रैफिक अधिकारी तैनात किए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, आज अमृतसर बस स्टैंड के बाहर यातायात पुलिस कर्मियों और ऑटो चालकों के बीच गरमागरम बहस देखने को मिली। इसके बाद ऑटो चालकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी जानबूझकर उनको तंग परेशान करते हैं वही आज एक ऑटो चालक को तो पुलिसकर्मी ने थप्पड़ भी मार दिया। परिणाम स्वरूप, सभी ऑटो चालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने ऑटो के आगे नंबर प्लेट न होने पर उन्हें थप्पड़ मारा और ऑटो चालकों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। वहीं एएसआई दलजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये ऑटो चालक जानबूझकर अपनी लेन से बाहर गाड़ी चला रहे थे, जिससे ट्रैफिक बढ़ता है और इसीलिए ऑटो चालक से उसके कागजात मांगे गए थे, लेकिन वह जानबूझकर इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और हम सिर्फ इतना कहते हैं कि यहां किसी भी तरह का ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button