Haryana
Trending

चोरों ने भगवान के मंदिर को भी नहीं बक्शा, शिवलिंग पर चढ़ी 3 किलो से ज्यादा चांदी पर किया हाथ साफ़।।

चोरों ने भगवान के मंदिर को भी नहीं बक्शा, शिवलिंग पर चढ़ी 3 किलो से ज्यादा चांदी पर किया हाथ साफ़।

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):- दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा, चोरों ने मंदिर में बने शिवलिंग की जलहरी पर चढ़ाई गई 3 किलो चांदी चोरी कर ली, चोरों की ये सारी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है, शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में आकर मौके का मुआयना किया और आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

फरीदाबाद के गांव अजरौंदा के प्राचीन शिव मंदिर की हैं

जहाँ चोरों ने प्राचीन शिवलिंग की जलहरी पर 3 किलो चांदी की परत लगाईं हुई थी, चोरों ने मंदिर के पीछे वाली दीवार से कूदकर मंदिर प्रांगण में आए, जहाँ से उन्होंने शिव मंदिर के गेट के ताले तोड़े और शिवलिंग की जलहरी पर चढ़ाई गई चांदी को चोरी करके ले गए, चोरों की ये सारी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है की कैसे चोर मंदिर में आते हैं और चोरी करके मंदिर से भाग जाते हैं, ये वारदात बीती रात लगभग डेढ़ से 2 बजे की बताई जा रही है, चोरों ने पूरे शिवलिंग को ही उखाड़ लिया और मंदिर में एक कोने में जाकर उसको तोड़ने में लग गए जहाँ मंदिर में ही रहने वाले महाराज राघव आचार्य को जब कुछ आवाज आई तो उन्होंने चोरों को आवाज लगाईं, किसी के आने के आभास होने पर चोर शिवलिंग की जलहरी को मौके पर ही छोड़ गए और चांदी लेकर फरार हो गए, सुबह होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मंदिर में पहुंची और मौके का मुआयना किया और आगे की तफ्तीश में जुट गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button