Haryana
Trending

आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी की छात्राओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित II

आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी की छात्राओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- खण्ड बड़ागुढ़ा के ग्राम झिड़ी में स्थापित आरोही मॉडल स्कूल की तीन छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पंचकुला के इंद्रधनुष सभागार में अमर उजाला द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” में विद्यालय की छात्राओं मनप्रीत कौर, जश्नप्रीत कौर व अर्शदीप कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | आपको बताते चलें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा मार्च 2025 में आयोजित 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यालय के विज्ञान संकाय की छात्रा मनप्रीत कौर ने 97.8 प्रतिशत अंको के साथ जिला स्तर पर प्रथम प्राप्त किया | जबकि विद्यालय की छात्रा जश्नप्रीत कौर ने 97.6 प्रतिशत व अर्शदीप कौर ने 97.4 प्रतिशत अंको के साथ जिला स्तर पर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करके विद्यालय एवं अपने अभिभावकों को गौरन्वित किया | छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, बड़ागुढ़ा मनीषा नी दीपा, सरपंच ग्रामपंचायत झिड़ी लखविंदर सिंह, स्कूल मुखिया प्रदीप कुमार व एसएमसी प्रधान हरदीप कुमार ने छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनायें दी | स्कूल मुखिया प्रदीप कुमार ने बताया की इससे पूर्व पंचकुला में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के 10 श्रेष्ट विद्यालयों को सम्मानित करते हुए शिक्षामंत्री हरियाणा महिपाल जी ने आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में सम्मानित किया | उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ को दिया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button