फिजी वायरस से धान की फसल तबाह, भाकियू ने तहसील स्तर पर सौंपा ज्ञापन II
फिजी वायरस से धान की फसल तबाह, भाकियू ने तहसील स्तर पर सौंपा ज्ञापन II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में धान (जीरी) की फसल पर फिजी वायरस के संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) आज तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन वायरस से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग कर रही है। जिला कुरुक्षेत्र में फिजी वायरस की संक्रामक बीमारी ने दर्जनों गांवों की फसल को नष्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, फिजी वायरस के चलते धान के पौधे बौने हो गए हैं, जिससे पैदावार शून्य होने की कगार पर पहुंच गई है। हालात इतने खराब हैं कि किसान खुद अपनी खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने को मजबूर हैं। वहीं किसान आरोप लगा रहे है कि कृषि विभाग से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। फिजी वायरस के कारण नीमवाला,जंधेड़ी और असमानपुर गांव में कई किसान अपनी फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर चुके हैं। असमानपुर के जितेन्द्र सिंह, जंधेड़ी के धर्मपाल और नीमवाला के किसान परमजीत ने अपनी करीब 10 एकड़ में लगी पूरी फसल को नष्ट कर दिया है। साथ ही उनको दोबारा रोपाई करनी पड़ रही है। दोबारा लेट रोपाई से पैदावार भी कम होने की आशंका है। भारतीय किसान यूनियन (पिहोवा) की टीम ने आस-पास के प्रभावित किसानों से मिलकर कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में विशेष गिरदावरी की जाए और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद कृषि विभाग ने अब तक अपनी ओर से कोई सर्वे रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजी। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। फिजी वायरस से प्रभावित फसलों की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाई जाए। किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपए मुआवजा सीधे खाते में दिया जाए। कृषि वैज्ञानिकों की टीम भेजकर वायरस की रोकथाम के उपाय हो। अगली फसल के लिए किसानों को बीज व दवाओं में सरकारी सहायता मिले। ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया इस वाइरस का पहले असर खेत में कहीं-कहीं दिखाई दे रहा था। तब किसान उस पौधे को उखाड़ देते थे। आगे उसे रोकने के लिए दवा का स्प्रे करते थे, मगर अब ये वायरस आसपास की फसल को खराब न करे तो उसके लिए सबको एक साथ कोशिश करनी होगी। सब किसान एक साथ दवा का स्प्रे करें। विभाग के साथ कृषि वैज्ञानिक भी सर्वे कर रहे हैं। सरकार और विभाग पूरी तरह से सतर्क है।। #newstodayhry @newstodayhry



