गांवों में वीएचएनडी की बैठक का आयोजन किया गया l l
गांवों में वीएचएनडी की बैठक का आयोजन किया गया


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागुढ़ा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागुढ़ा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में वीएचएनडी की बैठक का आयोजन किया गया l जिसके चलते गांव वीरूवाला गुड़ा में ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर रामगोपाल शर्मा पहुंचे और वहां पर उन्होंने इस महीने के पहले से निर्धारित मुद्दों के साथ-साथ घटते हुए लिंग अनुपात को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कियाl राम गोपाल शर्मा द्वारा बताया गया कि आज के समय में लड़के और लड़की में किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं है समाज और राष्ट्र में संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों का बराबर होना अति आवश्यक है आज की लड़कियां-लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और यहां तक कि पिछले कुछ दिनों पहले पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था इसका नेतृत्व भी दो भारतीय बेटियों द्वारा ही किया गया था जो की हम सभी के अंदर देश प्रेम की भावना भरने वाला था इसके अलावा सभी ग्राम वासियों को बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति लिंग जांच करवाता है या कन्या भ्रूण हत्या जैसे जगन्य अपराध में सनलिप्त पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों की जानकारी पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को अवश्य दें ताकि ऐसा करने वाले और करवाने वालों को कानूनंन सजा हो सके और साथ की साथ यह भी बताया गया कि अगर ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जानकारी कोई व्यक्ति देता है तो परिचय पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाता है और इनाम स्वरूप राशि भी विभाग द्वारा दी जाती है l l @newstodayhry #newstodayhry



