Haryana
Trending

चौक पर लगेंगे फुव्वारें व रंगीन लाइटें।।

चौक पर लगेंगे फुव्वारें व रंगीन लाइटें।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नगरपरिषद की तरफ से बनने वाले बापौड़ा चौक पर बनने वाले शहीद मंथन सिंह तथा देवनगर में बनने वाले महाराजा मीहिर भोज चौक का नारियल फोड़कर शुभारंभ करवाया। दोनों जगहों पर विधायक व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शिलान्यास के बाद लोगों का मुंह मीठा करवाया। इनके अलावा पंडित नेकीराम शर्मा तथा महाराजा नीमपाल सिंह चौक् की मरम्मत के कार्य का भी शुभारंभ करवाया। उक्त चौक के निर्माण व सुधारीकरण पर करीब 35 लाख रुपये की लागत आएगा। उक्त सारा खर्च नगरपरिषद वहन करेगी। इनके अलावा इन सभी चौक व चौराहों का सौंदर्यकरण का भी कार्य करवाया जाएगा। ताकि शहर में बाहर से आने वाला हर व्यक्ति इन चौक व चौराहों को देखकर गदगद हो जाए तथा शहर सुंदर भी लगे। इनके अलावा शहर के अन्य चौक व चौराहों का भी सौंदर्यकरण का कार्य जारी है। जिन जगहों पर चौकों का शिलान्यास किया गया है,वहां से पार्षद सूर्या तंवर व महाबीर सिंह के वार्ड है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने चौक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गो के जीवन व उन द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने से ही समाज का भला हो सकता है। साथ ही उन्होंने नशे से बचने की नसीहत दी और कहा कि नशा नाश की जड़ है। एक बार जिस व्यक्ति या युवक को नशा जकड़ लेता है। उसकी शांति तो भंग हो ही जाती है। साथ में उसका पूरा परिवार परेशान हो जाता है। नशा से खुद बचे और दूसरों को भी बचने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया कि भिवानी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। लोग सार्वजनिक कार्य लेकर उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि बापोडा रोड पर शहीद मथन सिंह तथा देवनगर में महाराजा मीहिर भोज के नाम से चौक का शिलान्यास किया गया है। दो चौक की मरम्मत करवाई जाएगी। इनके अलावा इन सभी चौकों पर फुव्वारें व रंगीन लाइटें लगवाई जाएगी। ताकि शाम के समय ये सभी चौक व चौराहो बहुत ही सुंदर लगेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button