Haryana
Trending

भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, स्कूली बच्चों के साथ दी सड़क सुरक्षा की सीख II

भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, स्कूली बच्चों के साथ दी सड़क सुरक्षा की सीख II

भिवान-(अभिषेक ठाकुर):- ट्रैफिक पुलिस भिवानी के द्वारा संयुक्त अभियान चला कर स्कूली बच्चों के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। लगातार बढ़ते एक्सीडेंट के मामले को कम करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है वहीं ट्रैफिक पुलिस ने लोगो को ट्रैफिक के नए नियमों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। चालान होने के 90 दिन के अंदर चलन नहीं भरने पर वाहन मालिक और वाहन दोनों को डिटेन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए SI सीताराम ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचाभिवानी में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, स्कूली बच्चों के साथ दी सड़क सुरक्षा की सीखरू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को शहर के घंटाघर स्थित विभिन्न जगहों पर ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को साथ लेकर राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया। अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के दिशा निर्देश पर शहर भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यातायात के नियमों के बारे में बताया और जिन वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है, उनके तुरंत चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन चालकों के चालान काटे वे 90 दिन के अंदर अपना चालान भरें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ डिजिटल चालान काटने का भी यातायात पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है, तो वहां चल को को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और अपने वह दूसरों की जान बचानी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button